दुर्ग
विकास कार्य हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
23-Feb-2024 3:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 फरवरी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए एक कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद विजय बघेल द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा की जाएगी।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसाखुर्द के सरस्वती शिशु मंदिर में कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे