दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी। लगभग पांच माह पूर्व सीएमओ कार्यालय में पदस्थ एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर एस के जामगढ़े के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ धारा 354 ए तथा अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि सीएमओ कार्यालय में पदस्थ एक महिला सहायक ग्रेड 3 से डॉक्टर जामगढ़े द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। इसकी शिकायत पीडि़ता ने 14 सितंबर को सीएमओ कार्यालय में दी थी। इसके बाद इसकी शिकायत कमिश्नर ,कलेक्टर एवं एसपी से की थी। कलेक्टर से शिकायत मार्क होकर सीएमओ कार्यालय पहुंची तब महिला उत्पीडऩ सेल विशाखा समिति की बैठक बुलाकर दोनों पक्षों से बयान लिया गया था। विशाखा कमेटी की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जामगढ़े के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।