दुर्ग

नाबालिग पर ब्लेड से वार, भर्ती
20-Feb-2024 2:31 PM
नाबालिग पर ब्लेड से वार, भर्ती

दुर्ग, 20 फरवरी। स्कूल से निकल कर अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही नाबालिग को कुछ अज्ञात आरोपियों ने ब्लेड मारकर उस पर प्राण घातक हमला किया। घायल नाबालिग को पहले उतई अस्पताल ले गये, इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया। 

उतई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक लगभग 16 वर्षीय ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा डुंडेरा उतई की निवासी है। वह आत्मानंद स्कूल में अध्यनरत है। सोमवार की शाम को वह अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसके गले पर ब्लेड से वार कर दिया। इससे उसे चोटे आई और खून निकलने लगा। 
तुरंत उसे उतई अस्पताल ले जाया गया जहां से हाई ट्रीटमेंट के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


अन्य पोस्ट