दुर्ग
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी। जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला शिवनाथ के पानी में डुबाकर अनूठा प्रदर्शन किया वे देश की सबसे बड़ी विपपार्टी भारतीय कांग्रेस पार्टी व भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक अकाउंटों को सीज किए जाने का किया विरोध कर रहे थे। इस दौरान युकाईयों ने बैठक कर आगामी लेकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की।
प्रदेश युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा, लोकसभा प्रभारी मनप्रीत सिंह के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में युकां कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान देशमुख ने कहा कि जो देश के लोकतंत्र को डूबा रहे है, उसके विरोध में उन्हें डुबायेगी युवा कांग्रेस कार्यक्रम के तहत तानाशाही का पर्याय बन चुके भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला शिवनाथ नदी में डुबाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने देश की सबसे बड़ी विपपार्टी भारतीय कांग्रेस पार्टी व भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक अकाउंटो को सीज कर दिया गया है। किसानों को भी उनके हक से वंचित करअन्याय किया जा रहा है साथ ही पार्टियों को मिल रहे चन्दे(इलक्ट्रोल बॉण्ड)की जानकारी को सार्वजनिक ना होने देना इन सभी के माध्यम से लोकतंत्र की हत्या करने में भारतीय जानता पार्टी तुली हुई है। उन्होंने कहा कि आज आगामी समय में उग्र आंदोलन करने की तैयारी एवं लोकसभा चुनाव हेतु नीति निर्धारण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी नरेंद्र वर्मा ,फिरोज खान, परविंदरसिंह, अहमद चौहान, यशवंत देशमुख,पंकज सिंह, हेमंत साहू ,दीप चंद्राकर, विजय धर्मा, अजय वर्मा, तुषार वर्मा, लोकेन्द्र (रामा)वर्मा, दीपक लकरा, जोगिंदर शर्मा, दिग्विजय सिन्हा, दीपांकर साहू, राजा पाल, अविश वर्मा, मुकेश निषाद, पप्पू देशमुख, पुलकित साहू, राहुल साहू, अमीर अली, सोहेल खान सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।