दुर्ग
एंबुलेंस ने रौंदा, कवि की मौत
19-Feb-2024 12:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 फरवरी। दुर्ग के कवि प्रदीप कुमार वर्मा का बीती रात सडक़ हादसे में निधन हो गया। घटना रात साढ़े 9 बजे धमधा रोड पर महिंद्रा रेसॉर्ट के सामने हुई।
कल रात वे एक विवाह समारोह में शामिल होने परिवार सहित गए थे, तभी वापसी में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही सुयश अस्पताल की एम्बुलेंस ने उन्हें ठोकर मार दी। एम्बुलेंस की ठोकर से प्रदीप करीब 10 मीटर दूर छिटक कर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे भिलाई इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी थे।
विद्युत नगर निवासी प्रदीप कुमार वर्मा छत्रपति शिवाजी कॉलेज के संचालक अजय वर्मा के चाचा तथा प्रशांत वर्मा के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार शिवनाथ मुक्तिधाम में आज मध्यांह 3 बजे किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे