दुर्ग

रेत से भरे हाइवा ने ट्यूशन जा रही छात्रा को कुचला, मौत
18-Feb-2024 3:08 PM
रेत से भरे हाइवा ने ट्यूशन जा रही छात्रा को कुचला, मौत

गुस्साई भीड़ ने चालक की धुनाई कर दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग,18 फरवरी।
घर से ट्यूशन जा रही 16 वर्षीय छात्रा को रेत से भरे एक हाइवा ने बोरसी चौक पर कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हाइवा को रोक लिया और चालक की जमकर धुनाई की। भीड़ ने हाइवा में तोडफोड़ कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हाइवा को जब्त कर लिया।

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4.15 बजे की घटना है। शीतला नगर निवासी हिमाशी साहू (16 वर्ष) 11वीं की छात्रा साइकिल पर सवार होकर पाउवारा की तरफ से आ रही थी। इधर रिसाली की ओर से रेत से भरा हाइवा पौवारा की ओर जा रहा था। बोरसी चौक से हाइवा चालक ने बाई ओर टर्न लिया। उसी समय बच्ची सामने आ गई और उसे हाइवा ने कुचल दिया। 

इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखते ही लोगों की भीड़ इक_ा हो गई। हाइवा को घेर लिया और चालक की जमकर धुनाई की। भीड़ ने हाइवा में तोडफोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को सभांला और चालक को अपने कब्जे में लिया। गाड़ी और चालक को थाना में रवाना किया।  बताया जाता है कि मृतक छात्रा वार्ड 51 की पार्षद की छोटी बहन की बेटी थी।

 


अन्य पोस्ट