दुर्ग

अवैध शराब जब्त
18-Feb-2024 2:32 PM
अवैध शराब जब्त

दुर्ग, 18 फरवरी। रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम ने ग्राम बोरीद थाना रानीतराई में अवैध शराब के परिवहन/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर  देशी मदिरा मसाला जब्त किया। इसका कुल बाजार मूल्य 4400 रूपये है। सहायक आयुक्त आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्रकरण में आरोपी महेंद्र वर्र्मा  के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत  प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक हरीश पटेल के द्वारा  विवेचना में लिया गया है।  


अन्य पोस्ट