दुर्ग

दुर्ग के किसान-मजदूर संगठनों ने किया बंद का समर्थन
17-Feb-2024 2:23 PM
दुर्ग के किसान-मजदूर संगठनों  ने किया बंद का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17  फरवरी।
कल संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर ग्राम ननकट्टी में ग्रामीण भारत  बंद का समर्थन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 
ग्राम बोड़ेगाँव ने किसान नेता रवि प्रकाश ताम्रकार ने नेतृत्व में आयोजित बंद को सफल बनाने आज दुर्ग जि़ले के विभिन्न किसान और मज़दूर संगठन एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया गया। रवि ताम्रकार ने कहाँ की समर्थन मूल्य गारंटी क़ानून को लागू करने का वादा मोदी सरकार ने किया था और अब क़ानून बनाने से पूछे हट गई । यह सरकार नहीं चाहती कि किसानों को उचित फसल का दाम मिले । 

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कालदास डहरिया ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार दमन पूर्वक किसान और मजदूरो के हक़ और अधिकार को कुचलने का काम कर रही है । किसान आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने जो वादा किया था उसे अब मुकर गए है इसलिए पुन: किसान अब दिल्ली जाने मजबूर है लेकिन किसान विरोधी मोदी सरकार तानाशनी पर उतर आई है । 

जि़ला किसान संघ से रमाकांत बंजारे ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तीन कृषि क़ानून के विरोध में जो दिल्ली में विरोध हुआ, उसके बाद किसानों से वादा कर आंदोलन को समाप्त करवाया था। लेकिन डेढ़ साल बाद भी कोई वादा पूरा नहीं किया गया जिसके चलते आज पुन: आंदोलन की स्थिति बन गई है। 

संदीप पटेल ने ग्रामीण बंद का समर्थन करते हुए कहा कि गैस पाइपलाइन प्रभावित किसान संघर्ष समिति पिछले 8 महीने से दुर्ग जि़ले में गेल (इंडिया) द्वारा पाइपलाइन बिछाने का विरोध कर रहे हैं, परन्तु किसानों के विरोध को दरकिनार कर सारे नियमों का उल्लंघन कर पाइपलाइन बिछा रहे है जिससे जि़ले के 21 गाँव के हज़ारो किसान प्रभावित हैं। पिछले 1 साल से गेल (इंडिया) किसानों को गुमराह कर बिना मुआवज़ा दिये ही पाइपलाइन बिछा रहे हैं।  

आज ग्रामीण भारत बंद का समर्थन में दुर्ग जि़ले के 15 गाँव के किसानों ने आज ननकट्टी में पाइपलाइन परियोजना का विरोध कर ज़मीन नहीं देने और जल्द ही चक्काजाम करने का निर्णय लिया। 

उक्त जानकारी गैस पाइपलाइन प्रभावित किसान संघर्ष समिति  के रवि प्रकाश ताम्रकार,  संदीप पटेल,  सनत कुमार साहू ने जारी विज्ञप्ति में दी।
 


अन्य पोस्ट