दुर्ग
दुर्ग-भिलाई और तुमड़ीबोड़ सहित 14 राज्यों में एसएमएफजी इंडिया ने किया आयोजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 फरवरी। पशु विकास दिवस के अवसर पर 4 से 10 फरवरी को दुर्ग-भिलाई और तुमड़ीबोड़ सहित 14 राज्यों में 460 से अधिक स्थानों पर पशु शिविर आयोजित किया गया और एक ही दिन में 1 लाख से अधिक मवेशियों का इलाज किया गया।
कंपनी को पशु विकास दिवस के छठे संस्करण के लिए वल्र्ड रिकॉर्ड्स यूनियन के प्रोविजनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट के 4,000 से अधिक कर्मचारी देशभर में वार्षिक पशु विकास दिवस कार्यक्रम के लिए अपनी स्वेच्छा से शामिल हुए। 4-10 फरवरी तक कुल 315 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिससे 30,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
भारत की अग्रणी एनबीएफसी में से एक एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड (पूर्व में फुलर्टन इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड) ने अपना छठा पशु विकास दिवस (पीवीडी)आयोजित किया। यह देश में सबसे बड़ा एक दिवसीय पशु देखभाल शिविर के रूप में जाना जाता है। इस दौरान एक लाख से अधिक मवेशियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 14 राज्यों में 460 से अधिक स्थानों पर एकसाथ शिविर आयोजित किए गए।
इस वर्ष, कंपनी ने देश भर में आयोजित सबसे बड़े एक दिवसीय पशु देखभाल शिविरों के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन सर्टिफिकेट भी हासिल किया। पिछले कुछ संस्करणों में, पीवीडी को भारतभर में आयोजित सबसे बड़े एकल दिवसीय मवेशी देखभाल शिविर के लिए 2015 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। 2018 में बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व के सबसे बड़े एकल दिवसीय मवेशी देखभाल शिविर के रूप में, 2019 और 2023 में वर्ल्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा सबसे बड़े मवेशी देखभाल शिविर के रूप में शामिल किया गया था।