दुर्ग

मोटरसाइकिल चोरी, अपराध दर्ज
14-Feb-2024 3:55 PM
मोटरसाइकिल चोरी, अपराध दर्ज

दुर्ग, 14 फरवरी। घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।  पुलिस के मुताबिक पचरीपारा हॉस्पिटल वार्ड दुर्ग निवासी चंद्रमणि चंद्राकर बीएसपी में कार्यरत है। 6 फरवरी की रात 10 बजे उसने अपनी एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 ए जेड 1627 को घर के सामने रोड के किनारे लॉक करके खड़ी कर दिया था। इसके बाद वह परिवार सहित सोने चला गया था। दूसरे दिन सुबह 7 बजे उसने उठकर देखा तो उसकी एक्टिवा गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद जब गाड़ी नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


अन्य पोस्ट