दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 14 फरवरी। नगर पालिका परिषद कुम्हारी शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, पी एम स्वनिधि योजना तथा पी एम विश्वकर्मा योजना का फार्म भरने लोगों को जागरूक कर रही है। पालिका द्वारा लाऊङ स्पीकर के माध्यम से नगर के प्रत्येक वार्ङ में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि पी एम विश्वकर्मा योजना अंतर्गत परंपरागत रूप से कार्य कर रहे नाई, धोबी, बढई , नाव बनाने वाला, सुनार, राजमिस्त्री, अस्त्रकार, लोहार, हथौङा और टूल किट निर्माता, मरम्मत करने वाला, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाला, पत्थर तोडने वाला, कुम्हार, मोची, जूता कारीगर, टोकरी चटाई झाङू निर्माता, बुनकर, गुङिया और खिलौना निर्माता, माला निर्माता, दर्जी, मछली पकङने का जाल निर्माता आदि को 5 दिन का बुनियादी प्रशिक्षण मिलेगा । इसमें हितग्राही को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से छात्रवृत्ति शासन की ओर से प्रदान किया जायेगा तथा टूल किट भी प्रदान किया जायेगा। जिन लोगों को व्यवसाय हेतु ॠण की आवश्यकता है वे 1,00,000 रुपये तक का ॠण हेतु आवेदन भी कर सकते हैं। अत: इच्छुक व्यक्ति निकटवर्ती चाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बताया कि पी एम स्वनिधि योजना अंतर्गत पालिका की तरफ से सैकड़ों लोगों को ॠण का लाभ मिल चुका है । उन्होंने नगर के लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठायें। मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह ने बताया कि पी एम विश्वकर्मा योजना के लिए हितग्राही को चॉइस सेंटर के माध्यम से ऑन लाइन फार्म भरना होगा। इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ङ, आधार लिंक्ङ मोबाइल नंबर, राशन कार्ड तथा बैंक पास बुक आदि लेकर किसी भी चॉइस सेंटर के माध्यम से आन-लाइन फार्म भर सकते हैं।