दुर्ग

8 दिनी प्रेसिडेंट क्रिकेट कप स्पर्धा शुरू
11-Feb-2024 4:23 PM
8 दिनी प्रेसिडेंट क्रिकेट कप स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 11 फरवरी।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 दिवसीय प्रेसिडेंट क्रिकेट कप का वार्डवार क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उक्त प्रतियोगिता में कुम्हारी पालिका क्षेत्र के 24 वार्डों में जिनमें परसदा, कुगदा, जांजगिरी, रामपुर एवं कुम्हारी के खिलाडिय़ों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। 

इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार  15 हजार एवं विनर कप, द्वितीय 11 हजार एवं विनर कप एवं तृतीय टीम को 7 हजार रुपए व विनर कप प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कई  आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिता रामनगर स्थित मिनीमाता क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की गई है।


अन्य पोस्ट