दुर्ग
शराब संग आरोपी पकड़ाया
09-Feb-2024 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 फरवरी। बजरंग नगर में एक आरोपी को सफेद रंग की थैली में रखी देसी प्लेन शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास से 56 देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 4480 रुपए आंकी गई है ,को पुलिस ने जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से ने सूचना मिली थी कि बजरंग नगर में एक व्यक्ति थैली में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी राहुल निषाद पिता प्रकाश निषाद 24 वर्ष निवासी बजरंग नगर दुर्ग को पकड़ा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे