दुर्ग
सांई महोत्सव 8-9 को
07-Feb-2024 8:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 7 फरवरी। नगर के वार्ड नंबर 4 बनिया पारा में स्थित सांई मंदिर अपना तीन दर्शन महोत्सव का नवम वर्षगांठ मना रही है। जो 8 फरवरी को अभिषेक पूजा, 7 बजे वेदी पूजा एवं डंडा नृत्य के साथ सांई रथ का नगर भ्रमण और 9 फरवरी शुक्रवार को सत्यनारायण कथा, दादी जी सांई मंदिर कुम्हारी द्वारा ध्वजारोहण दोपहर 12 बजे एवं महाभण्डारा एक बजे के साथ धमधा स्वर साधना म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन दोपहर 2 बजे से होगा। यह सभी जानकारी वि_ल सांई सेवा समिति धमधा के वर्तमान अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान द्वारा दी गई और इन्होंने नगर के सभी आम लोगों से निवेदन भी किया है कि बाबा से आशीर्वाद लेने एवं महाप्रसादी के लिए जरूर पधारे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे