दुर्ग

चरौदा निगम में प्रारंभ हुई महतारी वंदन योजना
06-Feb-2024 2:39 PM
चरौदा निगम में प्रारंभ हुई  महतारी वंदन योजना

भिलाई नगर, 6 फरवरी। भिलाई-चरोदा निगम प्रशासन द्वारा महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन हेतु सभी वार्डों में सहायक राजस्व निरीक्षकों,कर्मचारियों को कार्य से संलग्न किया गया है। शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार सभी पात्र महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाना है। जिसके फलस्वरूप सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार से आवेदन स्वीकार किये जा रहे हैं। 

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। भिलाई-चरोदा निगम के प्रभारी कमिश्नर सुनील जैन द्वारा आदेश जारी कर अरूणिमा दुबे सहायक राजस्व अधिकारी को महतारी वंदन योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

जिनके निर्देशन में प्रत्येक वार्ड में योजना के आवेदन भराये जाने का कार्य वार्ड प्रभारी राजस्व कर्मियों द्वारा किया जाएगा।


अन्य पोस्ट