दुर्ग

शारदा राजपूत की तृतीय पुण्य तिथि पर सामाजिक सन्देश
05-Feb-2024 4:08 PM
शारदा राजपूत की तृतीय पुण्य तिथि पर सामाजिक सन्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 फरवरी। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त सत्येंद्र राजपूत ने पत्नी शारदा राजपूत की तृतीय पुण्य तिथि पर सामाजिक सन्देश देते हुए शारदा राजपूत को श्रद्धांजलि दी।

सर्वप्रथम परिवार के सदस्य सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे व ब्लड बैंक में जरूरत मंद मरीजों के लिए सत्येन्द्र राजपूत, आर्यन राजपूत, ज्योति राजपूत व आयुष राजपूत ने अपना रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया।

स्मृति को यादगार बनाने शहर के स्वयं सेवी संगठन नवदृष्टि फाउंडेशन जो नेत्र दान,देहदान, रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर जनसहयोग कार्य हेतु 11हजार, भूखे आगंतुकों को प्रतिदिन भोजन करने वाले संस्था जनसमर्पण सेवा संस्थान को 11 हजार एवं राजपूत समाज में आदर्श सामूहिक विवाह के लिए 11हजार की राशि सहयोग बतौर समाजसेवी सत्येन्द्र राजपूत द्वारा प्रदान किया गया। इसके साथ  सभी आमंत्रितों की फलदार गमले में लगे पौधे दिए गए ताकि पौधों में शारदा राजपूत  की स्मृति में रहें। राज आढ़तिया ने कहा राजपूत परिवार सदा ही समाज सेवा हेतु उपलब्ध रहता है परिवार के सभी सदस्य रेगुलर रक्तदान करते हैं।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजपूत समाज से महासभा अध्यक्ष बजरंग बेस, रमेश ठाकुर कमलेश राजपूत, माधो सिंह, दशरथ सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवदृष्टि फाउंडेशन से कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया , रितेश जैन, हरमन दुलई , राजेश पारख ,प्रभु दयाल  उजाला,सुरेश जैन  एवम जनसमर्पण  से योगेंद्र शर्मा बंटी सहित परिवार व समाज  के सदस्य  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट