दुर्ग

निगम प्रशासन ने 7 कर्मचारियों को दी विदाई
01-Feb-2024 3:48 PM
निगम प्रशासन ने 7 कर्मचारियों को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 फरवरी। भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 10 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम सभागार में बुधवार को आयोजित बिदाई समारोह में निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने 7 कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किये और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

 सेवानिवृत्त हुए आनंद राम चक्रधर जनस्वास्थ्य विभाग,  तिलकराम वर्मा समयपाल अपीलीय विभाग,  मनहरण साहू दफ्तरी जोन, रमेश श्रीवास्तव  हेल्पर जोन 02, अनुसुइया बाई मजदूर उद्यान विभाग, धनमत बाई मजदूर जोन पंच बाई सफाई कामगार जोन 01 के साडा एवं निगम में इन कर्मचारियों द्वारा दिए सेवा को याद कर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने इन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये।

 कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, बसंत देवांगन, संजय शर्मा, रीता चतुर्वेदी, जय जैन,अजय शुक्ला, राज सच्चर, शशिभूषण मोहंती सहित अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत हुए कर्मचारी के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट