दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 जनवरी। गत वर्ष की तुलना में जिले में इस खरीफ सीजन में अब तक दो हजार अधिक किसान धान विक्रय कर चुके हैं वहीं विक्रय किए गए धान की मात्रा भी 13 लाख 46 हजार 773 क्विंटल अधिक है। धान बेचकर जिले के किसानों ने 1236 करोड़ 58 लाख 7 हजार रुपए अर्जित किए हैं।
जानकारी के अनुसार गत वर्ष जिले में 1 लाख4 हजार968 किसान पंजीकृत थे। इनमें 1 लाख1 हजार608 किसानों के द्वारा 43 लाख13 हजार581 क्विंटल धान विक्रय किए थे। धान बेचकर इन किसानों द्वारा कुल 880करोड़ 94 लाख19 हजार रूपए अर्जित किए गए थे। इस वर्ष जिले में कुल 1 लाख10 हजार944 किसान पंजीकृत है, इनमें से अब तक 1 लाख3 हजार 608 किसान धान विक्रय कर चुके है, जिनसे कुल 56 लाख60 हजार 354 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जोकि गत वर्ष की कुल खरीदी से लगभग साढ़े तेरह लाख क्विंटल अधिक है । अब तक 1236 करोड़ 58 लाख 7 रूपए की खरीदी हो चुकी है, अर्थात धान बेचकर जिले के किसानो ने गत वर्ष की तुलना में 355 करोड़ 63 लाख 88 हजार रुपए अधिक आमदनी प्राप्त किए है। जिले में इस साल पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से कुल 52 लाख14 हजार630 क्विंटल धान खरीदी का अनुमान था, मगर अनुमानित लक्ष्य से अब तक 4 लाख 45 हजार724 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है, जबकि धान खरीदी के लिए अभी भी दो दिन का समय शेष है।