दुर्ग

मड़ई बाजार में होटल लगाने गए, घर में चोरी
30-Jan-2024 3:50 PM
मड़ई बाजार में होटल लगाने गए, घर में चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 30 जनवरी। मड़ई बाजार में मिठाई की दुकान लगाने घर में ताला लगा कर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का ताला तोडक़र घर में रखें जेवरात व नकदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर नगपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक नगपुरा निवासी प्रार्थी निरंजन सिंह मड़ई मेला बाजार में होटल का व्यवसाय करता है। 23 जनवरी को वह अपने घर की अलमारी व दीवान में इस्तेमाली सोने चांदी के जेवर व कुछ नगदी रकम को रखकर तथा एक पुरानी मोटरसाइकिल गाड़ी को कमरे में रखकर ताला लगाकर परिवार सहित संघनी घाट थाना नंदिनी जिला दुर्ग में मड़ई बाजार में होटल लगाने के लिए चला गया था।

25 जनवरी को मेले में ही था कि उसके साथी यशवंत निर्मलकर ने फोन पर सूचना दिया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वह अपने साथी विक्रम देशमुख के साथ घर आकर देखा तो घर में लगे ताले टूटे हुए थे। मोटरसाइकिल टीवीएस एक्सएल क्रमांक सीजी 07 ए ए 6267, सोने की 5 पत्ती जिसकी कीमत लगभग 5000 व चांदी का पटका आदि की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली थी।


अन्य पोस्ट