दुर्ग

मोटरसाइकिल की चोरी
30-Jan-2024 3:50 PM
मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग, 30 जनवरी। मोहन नगर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों ही मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक ग्रीन चौक वार्ड नंबर 25 निवासी दुख हरण मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने 24 जनवरी की रात को अपनी एनफील्ड बुलेट क्रमांक सीजी 07 बी बी 1607 को अपने घर के पास रियाज गैरेज के सामने हैंडल लॉक करके खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह उसने देखा तो उसकी मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली थी। इसी तरह एफसीआई गोदाम के पास सिकोला भाटा दुर्ग निवासी चेतन कुमार ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई कि 27 जनवरी को रात 8 बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक सी जी07 सीजी 6150 को घर के सामने लॉक करके खड़ी किया था। दूसरे दिन सुबह देखा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जूटी है।


अन्य पोस्ट