दुर्ग
भिलाई नगर, 30 जनवरी। त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सदज्ञान महायज्ञ व 55वां वार्षिक स्थापना महोत्सव का आयोजन निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर में 28 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन 26 जनवरी को क्रांतिकारी विचारक युवा संत अभय साहब जी कबीर पारख निकेतन कहलगांव, जिला भागलपुर (बिहार) ने संत कबीर वाणी सुनाई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ तथा अन्य प्रांतों से आए साधु संतों ने कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अपने विचार रखते हुए कहा कि आज संसार को कबीर जी के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताए तथा कबीर के दोहों को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिए।
इसके साथ ही सर्व सुविधायुक्त नव निर्मित भवन तथा विस्तारीकरण का लोकार्पण भी किया गया, जिसमे सर्व समाज के प्रतिनिधि इस अवसर पर पधारे।
पूरे दिन स्वास्थ्य परीक्षण के कार्यक्रम में हाईटेक हॉस्पिटल के डॉ. राजेश सेन गुप्ता, डॉ. सुमन राव, डॉ. दीपक सिन्हा, डॉ. टी पी देवांगन के अलावा अन्य कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी।
इस अंतिम सत्र में दुर्ग विधान सभा के पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू तथा दुर्ग लोक सभा के सांसद विजय बघेल भी संत महात्माओं से आशीर्वाद लेने पहुंचे।