दुर्ग
उतई, 30 जनवरी। नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 06 में स्थित कालिका मंच में दो दिवसीय मानस गान एवं लोककला महोत्सव का आयोजन समस्त नगरवासी के सहयोग से श्री रामायण मानस परिवार उतई द्वारा किया गया।
अयोजन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विलुप्त होती संस्कृति को संरक्षण देने के लिए इस लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न ख्याति प्राप्त मानस गान मंडली,जस झांकी मंडली, सुवा नृत्य, पंडवानी राउत नृत्य व फ़ाग गीत के अलग अलग विधाओं के कलाकारों ने मंच के माध्यम से अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जिसे देखने भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे, जिसमें पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू व वर्तमान दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष विरेंद गिरी गोस्वामी, सचिव व उद्घोषक मुकेश साहू ,एवं समिति के सभी सदस्यों ने नगर वासियों सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए समिति अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।