दुर्ग

चावल से प्रोटीन निकालने की प्रक्रिया पर व्याख्यान
30-Jan-2024 2:41 PM
चावल से प्रोटीन निकालने की प्रक्रिया  पर व्याख्यान

दुर्ग, 30 जनवरी। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा 23 जनवरी को आयोजित अतिथि व्याख्यान माला में डॉ. सतीश वेरूलकर, प्रोफेसर इंदिरा गांधी कृषि वि.वि. रायपुर द्वारा बहुत ही रूचिकर व्याख्यान दिया गया। चावल से प्रोटीन निकालना, इथेनाल बनाना और अन्य उपयोगी पदार्थ बनाने पर एवं आरएनए के महत्व को समझाया गया। 

एमएससी वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, सूक्ष्मजीव विज्ञान के छात्रों ने इसे बहुत उपयोगी बताया। कार्यक्रम संचालन डॉ. विजय लक्ष्मी नायडू ने किया। डॉ. रंजना श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र विभाग ने इसे छात्रों हेतु बहुत उपयोगी कहा। डॉ. गोवर्धन सिंह ठाकुर ने छात्रों को इस क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने का प्रेरित किया। डॉ. श्रीराम कुंजाम, प्रो. मोतीराम साहू की उपस्थिति रहीं। 
 


अन्य पोस्ट