दुर्ग

शासकीय कॉलेज में तंबाकू निषेध पर व्याख्यान
29-Jan-2024 5:32 PM
शासकीय कॉलेज में तंबाकू निषेध पर व्याख्यान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 जनवरी। शासकीय स्वामी आत्मानंद मॉडल महाविद्यालय धनोरा में प्राचार्य विकास पंचाक्षरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत, जिला स्वास्थ्य समिति दुर्ग एवं महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में तंबाकू निषेध विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य विकास पंचाक्षरी एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मुनीश भगत वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल, सुपेला थे। डॉक्टर मुनीश भगत ने तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम, इससे प्रभावित होने वाले अंग, शरीर में होने वाले कैंसर तथा अन्य अंगों पर होने वाले प्रभाव, मस्तिष्क संबंधी विकार, पारिवारिक विघटन, इसके पैसिव इफैक्ट्स, दूरगामी परिणाम, कोटपा एक्ट, सेक्शन 6, तम्बाकू निषेध सम्बंधित नियमों आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में तंबाकू निषेध विषय पर आयोजित पोस्टर स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रथम स्थान वर्षा यादव बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान भव्या चौहान बी.एस.सी. प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान मोहित कुमार बी.एस.सी. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन यूथ रेड क्रॉस इकाई की संयोजक डॉ. स्वाति तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन छाया साहू सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सोशल वर्कर के रूप में पदस्थ कविता ताम्रकार एवं एनटीसीपी के काउंसलर ललित साहू भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक गण डॉ. हेमा कुलकर्णी, विश्वनाथ ताम्रकार, प्रेमलता यादव, पायल गुप्ता, शिखा श्रीवास्तव तथा विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज की।


अन्य पोस्ट