दुर्ग

गणतंत्र दिवस पर खेलकूद का आयोजन
29-Jan-2024 5:26 PM
गणतंत्र दिवस पर खेलकूद का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 जनवरी। डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर वाचनालय वार्ड नंबर 58 उरला में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक कमला पाल द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे से रिटायर्ड ऑफिस सुपरीटेंडेंट अच्युत राव एवं उनकी पत्नी जगदम्बा राव रहे।

आयोजक टीम में सविता बौद्ध,शांति प्रजापति,विशाखा कुर्रे,महानंदा लावहत्रे,नम्रता बागड़े,ममता वासनिक,लतिका खांडेकर,सुनंदा,सुनीता कापसे,संगीता लावहत्रे,ज्योति मेश्राम,शालिनी मेश्राम,साहू एवं युवा टीम मे साहिल, अनु देशलहरे, गौतम, निखिल, प्रतीक, अंश, विपुल, राकेश, सुनैना, वर्षा और शौर्य,का विशेष योगदान रहा है ।

सविता बौद्ध ने देश के संविधान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि संविधान की उद्देशिका में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय संविधान की जान है जिसमें सबके हितों,अधिकारों का समान ध्यान रखा गया है। रिटायर्ड श्री वाहने,धनंजय प्रजापति एवं अजीत कुर्रे वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखें। महिलाओं और बच्चों ने म्यूजिकल चेयर,चम्मच गोली दौड़ और बैलून दौड़ में भाग लिया जिसमे प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को पुरुस्कार दिया गया। बच्चों ने लघु भाषण,देशभक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर रोहिदास मेश्राम,महेंद्र बौद्ध,आशुतोष श्रीवास्तव,ताम्रकार जी,राजकुमार राव,गोपाला यादव, सुचित चौरे, देवराम आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट