दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम द्वारा शहर के राजेन्द्र पार्क में फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। राजेंद्र पार्क में फ्लावर शो आयोजित किया जाएगा। इस फ्लावर शो में हजारों प्रजातियों के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फ्लावर शो की तैयारियों को लेकर अधिकारी जूटे हुए है।
महापौर धीरज बाकलीवाल व पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने बताया कि 28 जनवरी 24 को राजेन्द्र पार्क में फ्लावर शो का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने फ़्लावर शो के लिए नोडल अधिकारी मोहेंद्र साहू व सहायक नोडल अधिकारी दिनेश नेताम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने बताया कि फ्लावर शो में पारिवारिक वातावरण में मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाया जाएगा,महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राजेंद्र पार्क में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ रंग रोपन पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्थाओं के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि रविशंकर स्टेडियम के सामने नाना नानी-दादा दादी पार्क से होते हुए पार्क के प्रवेश द्वार से आम लोगो को प्रवेश दिया जाएगा,जहां पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही है।फ्लावर शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहर के प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया जाएगा।