दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैेज जी के आदेशानुसार असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी को शंकर जी के देव स्थल मंदिर पर प्रवेश ना देने के कारण दुर्ग काँग्रेस कमेटी के नेतृत्व पर पटेल चौक पर असम के मुख्यमंत्री डॉ हिंमत बिस्वा का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बुलंद आवाज से डरी-सहमी असम सरकार ऐसी कायरना और शर्मनाक हरकतों से बाज नहीं आ रही। बीजेपी ये न भूले कि ये जनता की आवाज है, इसे किसी भी कीमत पर कुचला और दबाया नहीं जा सकता। हमारी राह के ये कांटे, हमारी हिम्मत को और बढ़ा रहे हैं, हमें और मजबूत कर रहे हैं। हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है और जारी रहेगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ,पूर्व महापौर आर एन वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, अनुप वर्मा, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, छोटूयादव , ब्रजमोहन तिवारी, आनंद कपूर ताम्रकार,युवा कॉग्रेस महासचिव मोहित वालदे, केडी देवागन,अशोक मेहरा, अनिस मताई,अन्य काँग्रेस जन उपस्थित थे।