दुर्ग

तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
24-Jan-2024 2:59 PM
तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी।
सार्वजनिक जगह पर धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ 25(1बी), 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास पोलसाय पारा में एक आरोपी धारदार तलवार लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंटी करते हुए आरोपी चंदन वर्मा उर्फ सड्डे पिता संतोष वर्मा 25 साल निवासी बांसपारा दुर्ग को पकड़ा। उसके पास से धारदार तलवार जप्त की गई है।
 


अन्य पोस्ट