दुर्ग

प्रिज्म में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
24-Jan-2024 2:45 PM
प्रिज्म में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 जनवरी।
ग्राम महका खुर्द स्थित प्रिज्म संस्थान के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह का दिल जीत लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने प्रिज्म स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। 

मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ पालक एवं शिक्षक के बीच हमेशा संवाद कायम रहना चाहिए इससे पालक एवं शिक्षक दोनों बच्चे को समझ सकते है और आवश्यकता अनुसार सुधार के लिए पहल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे गिली मिट्टी की तरह होते है उन्हें हम जैसा ढालेंगे वैसी ढलेंगे इसलिए बच्चों को महापुरुषो के बारे में भी बताना चाहिए वे कैसे लोगों के लिए आदर्श बने है इससे प्रेरित होकर बच्चे भी आदर्श व्यक्तित्व सीखेंगे।

श्री चंद्राकर ने कहा कि पढ़ाई के साथ संस्कृति को भी बचाकर रखना जरूरी है। संस्था के डायरेक्टर रुपेश गुप्ता, डॉ अंजना शरद एवं केमलता साहू ने संस्था के गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पालकों एवं बच्चों को नरेन्द्र स्वर्णकार, पारूमिता गुप्ता, असीम साहू , ख्याति साहू एवं स्वर्णलता पाल ने भी संबोधित किया। 

विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनोरंजन किया वहीं इन प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता, कोरोना से बचाव , पर्यावरण संरक्षण एवं देशप्रेम के संदेश दिए वहीं साथ ही सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति भी लोगों को आगाह किया। इसे उपस्थित जन समूह ने भी काफी सराहा वहीं विद्यालय के छात्र -छात्राओं शानदार संचालन कर दर्शको को बांधे रखा। 
 


अन्य पोस्ट