दुर्ग
सब्जी मंडी पावर हाउस में मनी सुभाष जयंती
24-Jan-2024 2:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 24 जनवरी। नेताजी सुभाष सब्जी मंडी पावर हाउस केम्प 2 भिलाई में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती समिति के सदस्य द्वारा मनाई गई। सर्वप्रथम समिति के सदस्यों द्वारा सब्जी मंडी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बस की मूर्ति की साफ-सफाई के पश्चात पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। उपस्थितजनों द्वारा नेताजी के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसके पश्चात सदस्यों के द्वारा आमजनों के मध्य प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान त्रिलोचन सिंग अरविन्द गुप्ता, गोविन्द सिंह राजपूत, रवि सिंग, राकेश गुप्ता, रामरतन गुप्ता, रतन अग्रवाल, टूनटून शाह, संजीवन गुप्ता, रामविलास जी, भीमराव काका, विकी शाह एवं अन्य सदस्य समिलित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे