दुर्ग
अस्थाई रूप से रिहा कैदी फरार, अपराध दर्ज
21-Jan-2024 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 जनवरी। हत्या के आरोप में सजा काट रहा आरोपी अस्थाई रूप से रिहा होने के बाद तय समय पर जेल नहीं पहुंचा। कैदी के फरार होने की शिकायत पद्मनाभपुर थाना में कराई गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 229 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जेल दुर्ग में दंडित बंदी जसपाल सिंह (35 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल एक मामले में धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 30 दिसंबर 2023 को 14 दिन के लिए उसे अस्थाई मुक्ति पर रिहा किया गया था। दंडित बंदी जसपाल सिंह को 16 जनवरी की शाम 5 बजे उपस्थित होना था, किंतु बंदी तय समय पर उपस्थित नहीं हुआ। इस पर फरार कैदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे