दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 जनवरी। भारत सरकार के निर्देशानुसार व राज्य शासन के आदेशानुसार जिले मेें विभिन्न विभागों के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं पर आधारित कार्य जो हो चुके है तथा जो कार्य प्रगतिरत है। जिसमें हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम जो कि किसानों, पशुपालकों व मछुआरों के लिए लाभदायक योजनाएं शामिल है। उक्त कार्यों के लिए प्रधानमंत्री के माध्यम से विभागों को सम्मानित किया जायेगा।
हर घर जल योजना: इस योजना के अंतर्गत जिले में सभी स्कूल, आंगनबाड़ी, आश्रम, शासकीय भवन, स्वास्थ्य केंद्र में योजना का लाभ दिया जाना निश्चित है। इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों के कारण विभाग को सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी): ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी के लिए आवास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, ग्रामीण विकास मंत्रालय पात्र ग्रामीण परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना- ग्रामीण एवं शहरी लागू की गई है। अब तक जिले में कई हितग्राहियों के घर का सपना पूरा हो चुका हैं।
मिशन इंद्रधनुष: मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से, सरकार का लक्ष्य संचार चुनौतियों का समाधान करके, प्रमुख हितधारकों के साथ वकालत के माध्यम से प्रशासनिक और वित्तीय प्रतिबद्धता को बढ़ाकर टीकाकरण सेवाओं के लिए उच्च मांग पैदा करना है; और; यह सुनिश्चित करना कि टीकाकरण से वंचित और आंशिक रूप से टीका लगाए गए बच्चों को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार पूरी तरह से टीका लगाया गया है।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना: यह योजना यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज (यूएचसी) के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 की सिफारिश के अनुसार शुरू की गई थी। इस योजना के तहत जिले के कई अस्पतालों में प्रवेश को अधिकृत किया गया है।आयुष्मान भारत के परिणामस्वरूप लक्षित लाभार्थियों के लिए अपनी जेब से होने वाले खर्च में भारी बचत हुई है। इसके अलावा जिले के कई निजी अस्पतालों को भी योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है।