दुर्ग

आश्रम तंद्रालय की जमीन नहीं होगी स्थानांतरित, कोर्ट का आदेश
19-Jan-2024 3:58 PM
आश्रम तंद्रालय की जमीन नहीं होगी स्थानांतरित, कोर्ट का आदेश

दुर्ग, 19 जनवरी। उमरपोटी स्थित आश्रम तंन्द्रालय के एक मामले में कोर्ट ने वादीगण को राहत दी है। द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा की कोर्ट ने आदेशित किया है कि प्रतिवादीगण वाद के निराकरण तक ग्राम उमरपोटी स्थित भूमि खसरा नंबर 231/1 को किसी भी अन्य को विक्रय, अन्य किसी भी रीति से हस्तांतरित या अंतरित नहीं करेंगे तथा वादीगण को उक्त भूमि पर संचालित आश्रम तंद्रालय के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को करने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

वाड़ीगण रविंद्र भट्टाचार्य एवं प्रदीप कुमार भट्टाचार्य निवासी हुडको भिलाई ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया था कि आश्रम तंद्रालय उमरपोटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहा निवासी सेक्टर 4 तंद्रालय वेलफेयर सोसाइटी उमरपोटी के संस्थापक एवं आजीवन सदस्य है। इनके द्वारा अनधिकृत रूप से संस्था के स्वामित्व की ग्राम उमरपोटी स्थित भूमि खसरा नंबर 231 / 1 को अपनी पत्नी प्रतिवादी मीनादास के पक्ष में हस्तांतरण हेतु निष्पादित बैनामा 17 फरवरी 2021 को अवैध एवं शून्य घोषित करने का दावा पेश किया गया था। उक्त बैनामा में प्रतिवादीगण द्वारा संस्था के पंजीकृत होने के तथ्य को छुपाया गया था।


अन्य पोस्ट