दुर्ग

किल्ला मंदिर में सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा का आयोजन
18-Jan-2024 4:38 PM
किल्ला मंदिर में सुंदरकाण्ड, हनुमान चालीसा का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जनवरी। अति प्राचीन सिद्ध पीठ किल्ला मंदिर में 16 जनवरी से अयोध्या धाम में राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त मंदिर की साज सज्जा भजन, हनुमान चालीसा, सुंदर काण्ड का पाठ नियमित रूप से भंडारा प्रसादी की व्यवस्था चालू है।

किल्ला मंदिर में स्थानीय निवासी और भक्त गण के सहयोग से 22 जनवरी को विशेष पूजा बाल राम स्वरूप का अभिषेक हवन, महाआरती, महाप्रसादी की व्यवस्था की गई है।

किला मंदिर लोक न्यास के सहसचिव द्रोण ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या  में राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रण शहर भर में प्रत्येक सनातनी घर में दिया गया है, और प्रयास यह है कि किल्ला मंदिर को ही अयोध्या  का स्वरूप प्रदान करके वहां की पूजा पाठ का फल यहां आम भक्त गण को प्राप्त हो सके।


अन्य पोस्ट