दुर्ग
दुर्ग, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज को सराहनीय योगदान देने के लिए अधिवक्ता स्व. देवेन्द्र कुमार यादव की प्रतिमा रायपुर व दुर्ग में लगाने समाज के लोगों ने निर्णय लिया है। यह निर्णय समाज के लोगों ने उनके दशगात्र कार्यक्रम में लिया है।
प्रतिमा लगाने समाज के लोगों द्वारा सहयोग देने पर भी सहमती बनी है। कार्यक्रम में यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज प्रदेश अध्यक्ष हर्ष यादव, रायपुर संभागअध्यक्ष गजानंद यादव, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, बस्तर संभाग अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, दुर्ग संभाग अध्यक्ष राकेश यादव, सरगुजा संभाग प्रमुख कृष्ण कुमार यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष संतोष यदु, कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के सचिव करुणा यादव, कोषाध्यक्ष वर्षा रितु यादव, कार्यकारणी सदस्य त्रिवेणी यादव, संध्या यादव, अभिषेक यादव, नारायण यादव, जितेन्द्र यादव, रोमनाथ यादव, भुपेंद्र यादव, निशा यादव प्रमुखों सहित 29 जिला के यादव समाज के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए। इस संबंध में यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने बताया कि अधिवक्ता स्व. देवेंद्र कुमार यादव कृष्णा भगवान मंदीर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट के प्रथम संरक्षक थे। 1974 में दिवंगत समाज प्रमुखों ने छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज के बैनरतले सामाजिक चंदा एकत्र कर कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा के नाम पर 10609 वर्गफिट जमीन बैनामा रजिस्टी क्रय किया था ।
और महादेव घाट रायपुरा रायपुर में भव्य राधा कृष्ण मंदिर की स्थापना की गई थी।
जिसे अन्य समाज द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया। जिस पर संस्था के संरक्षक अधिवक्ता स्व. देवेंद्र कुमार यादव ने कानूनी लड़ाई लड़ी और छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज को न्याय दिलाया।
गहिरा गुरु राजेश यादव ने बताया कि यह कानूनी लड़ाई छत्तीसगढ़ में निवासरत लगभग 40लाख यादवों के स्वाभिमान की लड़ाई थी। इस लड़ाई में अधिवक्ता स्व. देवेंद्र कुमार यादव ने समाज के प्रति अपना समर्पण भाव दिखाया और यादव समाज के स्वाभिमान की रक्षा की। ऐसे समर्पण भाव वाले अधिवक्ता स्व. देवेंद्र कुमार यादव को नमन है।