दुर्ग

विद्यार्थियों ने संस्कृत कॉलेज का किया भ्रमण
18-Jan-2024 3:23 PM
विद्यार्थियों ने संस्कृत कॉलेज का किया भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 जनवरी। विस्तार गतिविधि कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .एम ए सिद्दीकी ने  हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। इस विस्तार गतिविधि कार्यक्रम में टीम मैनेजर के रूप में संस्कृत विभाग अध्यक्ष प्रो. जनेंद्र कुमार दीवान एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मोती राम साहू तथा राजनीति विज्ञान विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ. राखी भारती के सहयोग से यह शैक्षणिक गतिविधि की बहुत अच्छी यात्रा रही। संस्कृत के छात्रों ने महर्षि दयानंद संस्कृत महाविद्यालय कोसरंगी महासमुंद में मंत्र पाठ, श्लोक पाठ एवं सूत्र पाठ जैसी संस्कृत की विधाओं का ज्ञान प्राप्त किया।

संस्था के वार्षिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन  किया गया था। जिसमें पोखराज, क्षमा देवांगन की टीम के कर्मा नृत्य एवं सत एक मिरचन की टीम के पंथी नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर टीम मैनेजर एनएसएस अधिकारी प्रो. जनेंद्र कुमार दीवान, रेडक्रॉस सोसायटी प्रभारी प्रो. मोतीराम साहू तथा डॉ राखी भारती का साल फल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने सभी विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए समय प्रबंधन को जरूरी बताया। प्रो मोतीराम साहू ने कहा कि पहले आप अपना सही लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर आप योजना बद्ध तरीके से जीवन में आगे बढ़ते जाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य आचार्य मुकेश कुमार शास्त्री ने उनका संस्कृत साहित्य के विषय में मार्गदर्शन किया डॉ.अजय कुमार आर्य ने अपने उद्बोधन से प्रभावित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने प्रेरणादाई वचनों से प्रेरित किया। संस्कृत एवं एनएसएस के छात्रों ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया तथा संस्था के विद्यार्थियों ने लघु संस्कृत नाटक से सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक गण उपस्थित थे जिसमें आचार्य सुरेश कुमार शास्त्री, आचार्य मनुदेव कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कृत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने सेवा का कार्य भी किया जिसमें, उन्होंने संस्था के वृद्ध आश्रम में रहकर संस्था की सफाई की तथा उनसे बहुत कुछ सीखा। सभी ने स्वच्छता कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया तथा वहां आए हुए अतिथियों के लिए व्यवस्था में भी सहयोग किया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने खल्लारी माता मंदिर का परिचय पाया, जिसका महाभारत कालीन भीमपांव तथा नौका विराजमान है। वहां पर दर्शन किया तत्पश्चात चंडी मंदिर का दर्शन किया जिसमें विद्यार्थियों ने वहां के क्षेत्रीय सांस्कृतिक इतिहास को समझा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत एक, रितिक, पोखराज तथा सतीश चंद्राकर ने इस कार्यक्रम में अपने दल का नेतृत्व किया।


अन्य पोस्ट