दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जनवरी। नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मंगलवार को गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर व निगम परिसर के दुर्गा माता मंदिर में झाडु और पोछा लगाकर श्रम दान दिया महापौर और आयुक्त के साथ निगम की पूरी टीम ने दोनो मंदिरो की पुरी सफाई की इस दौरान महापौर बाकलीवाल ने सात लाख रुपए की महापौर निधि से राम मंदिर में किए जा रहे जीर्णोधार का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्रता पुर्वक करने के निर्देश दियें बाकलीवाल ने कहा भगवान की कृपा से ही सृष्टि का संचालन हो रहा है। भगवान के आर्शीवाद से ही मनुष्य जन्म मिला है।मंदिरों को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। भगवान राम की दुर्गवासियों पर अपार कृपा है।
ाश्री बाकलीवाल ने आम लोगों की तरह पहले मंदिर में झाडु लगाई उसके बाद पोछा लगाकर पुरी तरह साफ किया सदर बाजार गांधी चौक राम मंदिर व निगम मुख्यालय के दुर्गा माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महापौर व आयुक्त ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरो व धार्मिक स्थलो में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है।महापौर व आयुक्त ने विभागीय कर्मचारियों को धार्मिक स्थलों को निरंतर सफाई के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दियें है।
स्वच्छता अभियान में महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के साथ भोला महोबिया, जय जोशी, जमुना साहु, सत्यवती वर्मा, काशीराम रात्रे,अमित देवांगन, बृजलाल पटेल, प्रेमलता साहू, श्रद्धा सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पप्पू श्रीवास्तव, श्याम शर्मा सहित अनेक लोग शामिल हुए।