दुर्ग

युवती को भगाया, पं. बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
17-Jan-2024 3:51 PM
युवती को भगाया,  पं. बंगाल से  आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जनवरी।
नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक बेटी को खडक़पुर पश्चिम बंगाल निवासी अमर साहू भागकर कहीं ले गया है। 

इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए खडक़पुर पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से युवती को बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की और नाबालिग युवती की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी युवती से मिलने के लिए दुर्ग आया हुआ था। आरोपी ने युवती को बहला फुसलाकर एवं शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ खडक़पुर भगाकर ले गया था।


अन्य पोस्ट