दुर्ग

सुराना कॉलेज में रक्तदान पर वर्कशॉप
17-Jan-2024 2:54 PM
सुराना कॉलेज में रक्तदान पर वर्कशॉप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 17 जनवरी।
छात्रों को रक्तदान हेतु प्रेरित करने नव दृष्टि फाउंडेशन  के सदस्यों द्वारा  सेठ आर. सी. एस. कला एंव वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग में रक्तदान के महत्व पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता  अनिल बल्लेवार ने अपने उद्बोधन में सरल शब्दों में रक्तदान को जीवन शैली व समाज तथा परिवार से जुड़े उदाहरण देते हुए छात्रों को रक्तदान हेतु प्रेरित किया एवं कहा रक्तदान महादान कहा और प्रत्येक व्यक्ति इसे अपना कर्तव्य एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें।

राज आढ़तिया  ने उपस्थित श्रोताओं को रक्तदान के तकनीकी पहलू पर विस्तृत जानकारी दी एवं  कहा कि लोगों को अपने घर से ही रक्तदान प्रारंभ करना चाहिए एवं इसे पारिवारिक परम्परा बनाना चाहिए।

नव दृष्टि फाउन्डेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया ने रक्तदान व नेत्रदान संबंधी छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए व भ्रांतियां दूर की एवं कहा कि स्वस्थ रहना है तो नियमित रक्तदान करें।
जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष  प्रवीण चन्द्र तिवारी ने नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रक्तदान,नेत्रदान से पूरे अंचल में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं एवं अब विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी शामिल हो अपनी प्रतिभा को निखारना होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा ने जानकारी दी आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र,शिक्षक,प्रबंधन समिति के सदस्य अपना रक्तदान करेंगे।

इस कार्यकम में जिला शिक्षण समिति के अध्यक्ष  प्रवीण चन्द्र तिवारी,सचिव  दिलीप इंगले, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा, सेठ रतनचंद सुराना विधि महाविद्यालय के प्राचार्य  अखिलेश अग्रवाल, नेशनल स्कूल के प्राचार्य  मधु गोस्वामी, एनएसएस अधिकारी  निधि मिश्रा व डॉ. उमेश वैद्य, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नीलेश तिवारी, रेड कास सोसायटी के प्रभारी फरहा परवीन सिद्दकी उपस्थित रहे व रक्तदान, देहदान व नेत्रदान पर अपने विचार रखे। 
 


अन्य पोस्ट