दुर्ग
भाजपा ने मोदी उद्यान में किया वृक्षारोपण और साफ सफाई
17-Jan-2024 2:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 17 जनवरी। मंगलवार को भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम के अन्तर्गत कैम्प -2, वार्ड-36 स्थित मोदी उधान में उद्यान की साफ सफाई और वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य मुन्ना आर्य, महिला मोर्चा की कैम्प मंडल अध्यक्ष रश्मि साव, युवा मोर्चा के कैम्प मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, संजय जायसवाल, इब्राहिम कुरैशी, बाल मंदिर की शिक्षिका शोभा गुप्ता, पायल सहित बच्चे उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे