दुर्ग
विधायक ने बांटे श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण पत्र
13-Jan-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 जनवरी। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गुरुवार को रिसाली के मैत्री नगर में रामभक्तों के साथ घर घर जाकर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्रक व अक्षत बांटा। इस दौरान लोगों से श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने की अपील की। विधायक ललित चंद्राकर के साथ आमंत्रण पत्रक देने बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल हुए।
क्षेत्र के लोग भी आमंत्रण पत्रक लेने घरों से बाहर निकले और जय श्रीराम के नारे लगाए। इस अवसर पर पार्षद सुनंदा चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि दीपक (पप्पू ) चंद्राकर, अनिल मिश्रा, गिरजा शंकर पोड़े, सतीश दुबे, उमेश पाण्डेय एवं समस्त मैत्रीनगर वासी उपस्थित हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे