दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण शालाओं में स्वास्थ्य शिविर
13-Jan-2024 2:37 PM
भारती विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण शालाओं में स्वास्थ्य शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी।
भारती विश्वविद्यालय तथा भारती आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सालय, दुर्ग द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 8 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पुरई, 9 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खपरी, 10 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चंदखुरी तथा 11 जनवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाउवारा में अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा समस्त विद्यार्थियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक निर्देश देते हुए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं एवं बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया ताकि विद्यार्थी स्वस्थ रहकर निर्बाधित रूप से अध्ययन करें तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका अदा करें। शिविरों के आयोजन में डॉ. अमीय भोंसले, डॉ. चांदनी अफसाना तथा डॉ. निधि वर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

ज्ञात हो कि भारती विश्वविद्यालय तथा भारती चिकित्सा महाविद्यालय व चिकित्सालय के संयुक्त तत्वाधान में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन समाज एवं राष्ट्र सेवा के उद्देश्य तथा जनकल्याण की भावना से भारती ग्रुप के संयुक्त संचालक जय चंद्राकार के कुशल मार्गदर्शन में किया जा रहा है। शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट