दुर्ग
गांजा संग युवक गिरफ्तार
12-Jan-2024 3:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 जनवरी। पुलगांव थाना पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास गांजा सहित नगदी रकम बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई की गई है।
गुरुवार को दुर्ग पुलगांव थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलगांव चौक स्थित डी मार्ट के पास विक्रांत चंद्राकर ऊर्फ विक्की ग्राम कोनारी पुलगांव निवासी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी युवक अपनी बाइक पर लगभग 5 किलो गांजा लेकर जा रहा था। साथ ही तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 12 हजार रुपये बरामद किया गया।
पुलगाव थाना पुलिस ने लगभग 50 हजार का गांजा, 20 हजार रुपए की एक्टिवा एवं नगदी रकम 12 हजार रुपए जब्त किये।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 ख के तहत कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे