दुर्ग

5 लाख की ब्राउन शुगर संग आरोपी गिरफ्तार
12-Jan-2024 3:00 PM
5 लाख की ब्राउन शुगर संग आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 जनवरी।
ब्राउन शुगर लेकर बिक्री करने घूम रहे नागपुर निवासी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 380 ग्राम की 520 पुडिय़ा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जियो खुलकर नशा मुक्ति अभियान के तहत नशीले पदार्थ गांजा, अवैध शराब आदि की बिक्री करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोहन नगर क्षेत्र में ब्राउन शुगर लेकर बेचने के लिए घूम रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने अजय सोनी निवासी कामठी रनारा थाना कामठी नागपुर को पकड़ा। उसके पास से 5लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर की 520 पुडिय़ा जब्त की गई है।


अन्य पोस्ट