दुर्ग

4 चाकूबाज पकड़ाए
11-Jan-2024 6:41 PM
4 चाकूबाज पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 11 जनवरी। प्रगति नगर पंजाब होटल के पास, बैकुंठधाम बर्फ फैक्ट्री और जनता स्कूल के पास कैम्प क्षेत्र में चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहे लोगों पर छावनी और जामुल पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिली कि जलेबी चौक कैम्प-1 प्रगति नगर में पंजाब होटल के सामने आम रोड पर एन लक्की उर्फ पौवा लोहे का धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंजाब होटल के सामने घेराबंदी कर आरोपी लक्की उर्फ पौवा (19) निवासी सुंदर नगर गुरूद्वारा के पीछे कैम्प-1 से  14 इंच का धारदार चाकू बरामद किया है। इसी तरह सुंदर नगर गुरूद्वारे के पास घेराबंदी कर आरोपी एस सन्तू उर्फ निखिल (19) निवासी सुंदर नगर गुरूद्वारा के पीछे काकू पान ठेला के पास कैम्प-1 को लोहे का धारदार चाकू 14 इंच के साथ विधिवत गिरफ्तार किया है। जामुल पुलिस ने शशांक सोम कुंवर उर्फ सोनू (18) निवासी बैकुण्ठ धाम, बर्फ फैक्टरी के पास, केम्प 2 यांशु रजक (20) निवासी जनता स्कूल, गांधी चौक, केम्प 2 के कब्जे से 11 इंच का चाकू जब्त किया है।


अन्य पोस्ट