दुर्ग
कोडिय़ा माध्यमिक शाला पहुंची कलेक्टर
11-Jan-2024 3:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 जनवरी। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धमधा विकाखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडिय़ा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई न होने के कारण नाराजगी जताई।
धमधा अनुविभागीय अधिकारी (रा.) विनय सोनी को निर्देश देते हुए कहा कि हफ्ते में एक बार स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण करे तथा स्वास्थ्य केन्द्र को सुव्यवस्स्थित करवाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल के सामने पैच वर्क कर आवागमन व्यवस्थित करने कहा। कलेक्टर ने अस्पताल के सभी पंजियों का गंभीरता पूर्वक अवलोकन कर प्रसूति कक्ष को और व्यवस्थित कर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने कहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे