दुर्ग

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का सफल आयोजन
10-Jan-2024 3:33 PM
विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का सफल आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 जनवरी।
निगम भिलाई-चरौदा प्रशासन द्वारा मंगलवार को दो स्थानों पर विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। काली मंदिर चरौदा से बस्ती की ओर जाने वाली सडक़ पर स्थित आत्मानंद विद्यालय चरोदा में प्रथम शिविर सुबह 9 बजे से लेकर 1.30 बजे तक आयोजित हुआ। 

इस शिविर में चरौदा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-18,19,20,21,22,23,24,25,26 एवं 27 के नागरिकों द्वारा बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता प्रदान की गई।
विकसति भारत संकल्प यात्रा रथ के शिविर स्थल पर पहुंचने पर क्षेत्र की पार्षद  अर्पणा सुब्रोतो दास गुप्ता, पार्षद संजय यादव, निशा राजेश यादव, निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी, स्कूल की प्राचार्या, राजस्व अधिकारी अरूणीमा दुबे द्वारा रिबन काटकर रथ का स्वागत एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम के शुभारंभ का दीप प्रज्जवलित किया गया।  

वहीं दूसरी पाली के शिविर का आयोजन हथखोज स्थित शासकीय शाला परिसर प्रांगण में किया गया। इस शिविर में वार्ड क्रमांक-01, 02, 03, 04 एवं 06 के नागरिकों ने हिस्सा लिया। भिलाई-चरौदा क्षेत्र के महापौर निर्मल कोसरे ने अपने परिषद सदस्यों के साथ पहुंचकर विकसति भारत संकल्प यात्रा रथ का पूजन कर कार्यक्रम का आगाज किया। उनके साथ महापौर परिषद के सदस्य मोहन साहू, दीप्ति आशीष वर्मा, संतोषी निषाद, ठामेश्वरी साहू, निगम में नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, राकेश बंछोर, भूपेन्द्र वर्मा, प्रेमलता चन्द्राकर,  बहल राम साहू, अशीष वर्मा उपस्थित रहे। 

निगम द्वारा क्षेत्र के  नागरिकों को शिविर के माध्यम से त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न योजना के स्टाल शिविर में लगाये गये है। इनमें प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राजस्व, महिला बाल विकास विभाग तथा आधार कार्ड पंजीयन शामिल है। सभी योजना के स्टालों पर दोनों ही शिविरो में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ने पहुंचकर अपने विषय संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 


अन्य पोस्ट