दुर्ग

साइंस कॉलेज में विकसित भारत 2047 पर चर्चा
10-Jan-2024 3:09 PM
साइंस कॉलेज में विकसित भारत 2047 पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 जनवरी।
साइंस कॉलेज दुर्ग में कंप्यूटर विभाग के विद्यार्थियों को विकसित भारत के विषय में जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमए सिद्दीकी के मार्गदर्शन में सभी विभागों के विद्यार्थियों को विकसित भारत के संकल्प के बारे में बताया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कंप्यूटर विभाग में विकसित भारत पर चर्चा की गई।

विभाग में प्रोजेक्टर के माध्यम से विकसित भारत/2047 संकल्प के विषय में वीडियो दिखाया गया तथा उससे संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सनत कुमार साहू, प्रो दिलीप कुमार साहू, एवं प्रो. लतिका ताम्रकार इस अवसर पर उपस्थित थे।

एनएसएस अधिकारी प्रो. जनेंद्र कुमार दीवान ने इस अवसर पर विकसित भारत/2047 के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो दिलीप कुमार साहू ने भी विद्यार्थियों को विकसित भारत के बारे में बताया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल के विषय में भी जानकारी दी गई तथा उनका पंजीयन भी कराया गया। कार्यक्रम में पीजीडीसीए एवं बीएससी के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर एनएसएस स्वयं सेवक दलनायक मृदुल निर्मल, निमेश देवांगन, लोकदीप, घनश्याम, हितेन्द्र देवेश, निमेश, पूरन पटेल, हरीश, मोहम्मद आदिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


अन्य पोस्ट