दुर्ग
दुकान का किराया, समेकितकर जमा नहीं जमा करने वालों पर कार्रवाई
09-Jan-2024 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाईनगर, 9 जनवरी। नगर पालिक निगम, भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम प्रशासन द्वारा आवंटित किए गए दुकानदारों द्वारा लंबे समय से किराया एवं समेकितकर नहीं पटाया जा रहा है, ऐसे आवंटितों के दुकान को निरस्त किया जाना है। योजना विभाग के प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना अंतर्गत वैशालीनगर, मदर टेरेसा नगर एवं कोहका के विभिन्न स्थलों पर दुकान आबंटित हितग्राहियों द्वारा नियमित रूप से किराया एवं समेकितकर की राशि जमा नहीं की जा रही है, ऐसे आवंटितों को सूचित किया गया है कि शीघ्र ही किराया की राशि जमा करे अन्यथा दुकान आवंटन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे