दुर्ग
सहकारी समिति का ताला तोड़ साढ़े 3 किलो काजू-नगदी पार
08-Jan-2024 4:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जनवरी। भिलाई के देव संस्कार साख सहकारी समिति मर्यादित कार्यालय में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और नगदी रकम 20 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल और 3.5 किलो काजू समेत पीतल के बर्तन चोरी कर निकल भागे हैं।
भिलाई नगर थाना में सेक्टर-6 सडक़ एवेन्यू ई क्वाटर 04 डी निवासी देव संस्कार साख सहकारी समिति मर्यादित सेक्टर-5 के प्रबंधक प्रवीण पटेल ने बताया कि सेक्टर-5 में सडक़ 32 क्वाटर नं. 1 बी में शाखा संचालित है। शाम 5.30 बजे शाखा को बंद करके वो अपने घर चले गए थे।
अगली सुबह जब शाखा गए तो देखा बाहर का ताला टूटा है, अंदर जाकर देखने पर आलमारी का ताला टूटा हुआ था। लॉकर में रखे 20 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी की पायल, 3.5 किलो काजू, कुछ पीतल के बर्तन रविवार सोमवार की दरमियानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे